Gridih News: बगोदर में नेशनल हाईवे पर बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं
गिरडीह, अक्टूबर 17 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। यातायात नियमों का पालन नहीं करना और वाहनों की तेज रफ्तार इसका सबसे बड़ा कारण है। इसके अलावा ब्रेकडाउन बड़े वाहनों का सड़क पर खड़ा रहना, चालकों द्वारा वाहनों को सड़क पर खड़ा कर लाइन होटलों में खाना खाने चले जाना भी दुर्घटनाओं की वजह बन रहा है। सर्विस रोड किनारे दुकानों का सामान रखना, जानवरों को बांधना, छोटे वाहनों को घंटों खड़ा रखना और रोड किनारे घर निर्माण के दौरान बालू, छर्री, ईंट रखना भी हादसों को आमंत्रण दे रहा है। जीटी रोड पर जगह-जगह कट होना भी बड़ा कारण है। बगोदर के अटका में 6 किमी तक 6-लेन नहीं बना है, लेकिन सबसे ज्यादा कट वहीं हैं। कट के कारण बाइक सवार और राहगीर सड़क पार करने के दौरान हादसे का शिकार हो जाते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.