गिरडीह, अक्टूबर 22 -- Gridih News: सिंदूर खेला कर सुहागिनों ने लिया आशीर्वाद, शोभा यात्रा में उमड़ी भीड़ बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर में गुरुवार को ढोल-बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकालकर नम आंखों से मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की विदाई दी गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। विसर्जन से पूर्व मंदिर परिसर में सुहागिन महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर मां से अखंड सुहागवती रहने का आशीर्वाद मांगा। यह भी पढ़ें- Pakur News: श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ किया गया मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जनशोभा यात्रा और प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा बगोदर मंदिर परिसर से शुरू होकर मंझलाडीह, सरिया रोड और बाजार होते हुए शिवाला तालाब पहुंची। इस दौरान रास्ते भर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। शिवाला तालाब में वैदिक मंत्रोच्चार के...