गिरडीह, अक्टूबर 12 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर डोरियो के पास रविवार को दुधारू गायों से लदा एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक बछड़े की मौत हो गई। बताया जाता है कि मिनी ट्रक में 12 दुधारू गायें और उनके 7 बच्चे लदे थे। ट्रक के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गायें सड़क पर बिखर गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना पर बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...