Gridih News: बगोदर बाजार में 100 केवीए के नए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन
गिरडीह, अगस्त 23 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के बगोदर बाजार सरिया रोड स्थित माले कार्यालय के सामने रविवार को 100 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन जिप सदस्य दुर्गेश कुमार ने ग्रामीणों की उपस्थिति में किया। बताया गया कि उक्त मोहल्ले का ट्रांसफार्मर पिछले 15 दिनों से बार-बार खराब हो रहा था, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने जिप सदस्य दुर्गेश कुमार को दी। जिप सदस्य ने त्वरित पहल करते हुए विद्युत विभाग के वरीय अधिकारियों से बात कर शीघ्र नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर बिजली बहाल करने की मांग की। विभाग ने दो दिनों के अंदर निःशुल्क नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया। रविवार को ग्रामीणों ने जिप सदस्य को बुलाकर विधिवत उद्घाटन करवाया। इस दौरान बिजली आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों में खुशी देखी गई। मौके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.