Gridih News: बगोदर प्लस टू हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरित
गिरडीह, जुलाई 10 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल परिसर में गुरुवार को कल्याण विभाग, झारखंड सरकार की ओर से छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योजना का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में बीडीओ निशा कुमारी, प्रखंड प्रमुख आशा राज, प्रखंड उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष गुलाम सरवर और कल्याण पदाधिकारी रजा अहमद मुख्य रुप से उपस्थित थे। साथ ही प्लस टू हाई स्कूल के प्रिंसिपल, राजकीय बुनियादी विद्यालय और मध्य विद्यालय मंझलाडीह के प्रिंसिपल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरित की। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: जिला के 20 हजार विद्यार्थियों को साइकिल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.