Gridih News: बगोदर थाना प्रभारी के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का आक्रोश
गिरडीह, अक्टूबर 11 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना प्रभारी के खिलाफ पत्थलडीहा गांव के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने थानेदार पर झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है। इसके खिलाफ भाकपा माले के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शनिवार को लाठी-डंडे के साथ बगोदर बाजार में प्रतिवाद मार्च निकाला और थाना के सामने पुरानी जीटी रोड पर नुक्कड़ सभा की। इस दौरान थानेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। ग्रामीणों ने कहा कि बगोदर थाना कांड संख्या 189/26 दिनांक 2 अक्टूबर को दर्ज मुकदमा अगर पुलिस खारिज नहीं करती है तो दुर्गा पूजा के बाद थानेदार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त कांड की आवेदक एक महिला है। जिसने झूठा मुकदमा दर्ज कराया है और पुलिस ने बिना जांच-पड़ताल के ही केस दर्ज कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.