गिरडीह, जुलाई 28 -- Gridih News: बगोदर। आस्था और विश्वास का प्रतीक बगोदर स्थित साईं मंदिर में पिछले 27 सालों से अखंड धूनी जल रही है। मंदिर की स्थापना के दिन से ही यह धूनी बिना बुझे जल रही है। मंदिर के संस्थापक श्री श्री 108 दशरथ बाबा साईं ने बताया कि 1999 में प्राण प्रतिष्ठा के समय शिरडी स्थित साईं मंदिर से धूनी जलाकर लाई गई थी। तब से आज तक यह धूनी लगातार जल रही है। मंदिर परिसर में इसके लिए विशेष कुंड बनाया गया है। बाबा ने कहा कि जब तक सूरज-चांद रहेगा यहां धूनी जलती रहेगी। मान्यता है कि धूनी की राख का टीका लगाने से कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख-शांति आती है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: कल धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव, तैयारियां पूरीगुरु पूर्णिमा महोत्सव बगोदर साईं मंदिर में 5 दिवसीय वार्षिक गुरु पूर्णिमा महोत्सव का इतिहास ...