Gridih News: बगोदर के साईं मंदिर में आज से शुरू होगा 27वां गुरु पूर्णिमा महोत्सव
गिरडीह, जुलाई 25 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। श्री शिरडी साईं बाबा कल्याण न्यास समिति के सौजन्य से बगोदर स्थित साईं मंदिर में 5 दिवसीय 27वां वार्षिक गुरु पूर्णिमा महोत्सव आज शनिवार से शुरू होगा। महोत्सव का समापन 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन होगा। मंदिर के संस्थापक दशरथ बाबा साईं ने बताया कि महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है। लगातार पांच दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस मौके पर झारखंड के साथ बिहार, बंगाल, ओडिशा, एमपी, यूपी, महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों से बाबा के मुरीद पहुंचते हैं और दरबार में मत्था टेकते हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: 31वें महागणपति महोत्सव की तैयारी शुरू, नई आयोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.