गिरडीह, सितम्बर 1 -- Gridih News: बगोदर। बगोदर थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। जंगली हाथियों के द्वारा लगातार इलाके में उत्पात मचाया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। वन विभाग का हाथियों का भगाने का सारा प्रयास बेकार साबित हो रहा है। स्थिति ऐसी हो गई है कि लोगों को हाथियों के उत्पात से निजात पाने के लिए रतजगा करना पड़ रहा है।

हाथियों का उत्पात हाथियों का झुंड चार दिनों से दोंदलो इलाके में डेरा जमाए हुए हैं। शाम ढलने के बाद झुंड गांव पहुंचता है और फसलों को चट करता है। इस बीच घरों एवं चाहरदिवारी को भी नुकसान पहुंचा रहा है। सोमवार को रात में दोंदलो के खरी टोंगरी निवासी शिक्षक भागीरथ महतो, दोंदलो चार माइल निवासी दिनेश महतो के खेतों में लगे फसलों को रौंद दिया है।

क्षति और मुआवजा ढिबरा निवासी केशु ...