गिरडीह, जुलाई 4 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बाजार की खूबसूरती बढ़ाने के लिए जीटी रोड के डिवाइडर पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटें अब शोपीस बनकर रह गई हैं। बगोदरडीह बायपास से पुरानी जीटी रोड होते हुए माहुरी बायपास तक दो साल पूर्व लगाई गई करीब 300 स्ट्रीट लाइटें आज तक नियमित नहीं जली हैं। कभी बाजार की लाइटें तो कभी मंझलाडीह-माहुरी तक की लाइटें खराब हो जाती हैं। मरम्मत के बाद कुछ दिन जलती हैं और फिर बंद हो जाती हैं। रात में पुरानी जीटी रोड अंधेरे में डूबा रहता है, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है।

स्थानीय स्थिति बता दें कि बगोदरडीह बायपास से पुरानी जीटी होते हुए माहुरी तक साढ़े 13 करोड़ की लागत से रोड सुंदरीकरण और सुदृढ़ीकरण के तहत रोड की मरम्मती की गई थी। इसी योजना के तहत डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइटें, सड़क के किनारे फेबर ब्लॉक और नाली का निर...