Gridih News: बगोदरडीह नहर मार्ग की मरम्मत शुरू
गिरडीह, सितम्बर 16 -- Gridih News: सरिया रोड से बगोदरडीह जाने वाली नहर की स्थिति काफी जर्जर हो गई थी। जिससे बगोदरडीह के लगभग दो-तीन हजार निवासियों तथा सरिया रोड बाजार आने-जाने वाले लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थी। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर भाजपा नेता आशीष कुमार उर्फ बोर्डर से संपर्क किया और समस्या से अवगत कराया। जिसके बाद उन्होंने तत्काल नहर निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर से बात कर नहर के ऊपर रास्ते की मरम्मत का कार्य मंगलवार को शुरू कराया गया। मरम्मत कार्य के दौरान बगोदर प्रमुख प्रतिनिधि रंजीत कुमार यादव, गोल्डेन जायसवाल, वीरेंद्र राणा, राजेश यादव, कैलाश राणा, संजय राणा, भोला राणा, शंभू राणा, अनिल यादव, अर्जुन यादव, राम साव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.