गिरडीह, अगस्त 30 -- Gridih News: बगोदर। बगोदर प्रखंड क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से 25 से अधिक जंगली हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। झुंड के इलाके में रहने से ग्रामीणों में दहशत के साथ-साथ कौतूहल भी बढ़ गया है। जब भी हाथियों का झुंड गांव से गुजरता है, उसके पीछे युवकों की भीड़ लग जाती है। युवा मोबाइल से हाथियों का वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। कई बार हाथी गुस्से में दहाड़ मारते हैं, तो वीडियो बनाने वाले युवक जान बचाकर भागते नजर आते हैं। हाथियों द्वारा फसलों को रौंदने, घरों और चहारदीवारी को नुकसान पहुंचाने से किसान परेशान हैं। फसल बर्बाद होते देख किसान जान जोखिम में डालकर टीना-थाली बजाकर हाथियों को भगाने को मजबूर हैं। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचती तो है, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण हाथियों को सिर्फ एक गांव से दूस...