गिरडीह, सितम्बर 21 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के अटका गांव में रविवार रात साढ़े आठ बजे के करीब बाइक सवार अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी से हथियार के बल पर लूटपाट की। पीड़ित अटका निवासी बंटी कुमार सोनी के अनुसार, वे रोज की तरह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। बताया कि अटका चौक में उनकी आभूषण की दुकान है। बताया कि एक बैग डिक्की में और एक झोला हैंडल में लटका था। घर के बाहर पहुंचते ही दो बाइक पर सवार चार हेलमेटधारी अपराधियों ने आगे-पीछे बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया और पिस्टल का भय दिखाकर दोनों बैग लूट लिए। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: स्वर्ण व्यवसायी से लूट के बाद जमुनहां बाजार में पसरा सन्नाटालूट के विवरण पीड़ित का दावा है कि बैग में 30 हजार नगद, 50-60 ग्राम सोना और डेढ़ किलो चांदी के आभूषण थे। वारदात को 30-40 सेकेंड...