गिरडीह, अगस्त 2 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला पंचायत अंतर्गत सुगीटांड़ जंगल में रविवार सुबह राष्ट्रीय पक्षी मोर को सियार ने अपना शिकार बना लिया। स्थानीय निवासी सह सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र महतो ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान सुगीटांड़ जंगल के पास उन्होंने देखा कि एक सियार मोर पर हमला कर रहा है। युवकों ने तुरंत सियार को खदेड़ा और हमले में घायल होकर तड़प रहे मोर को अपने कब्जे में ले लिया। उसे प्राथमिक इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन थोड़ी ही देर में घायल मोर ने दम तोड़ दिया। मोर की मौत से दुखी युवकों ने भारी मन से उसे जंगल में ही दफना दिया। बता दें कि बगोदर प्रखंड के जंगलों में भारी संख्या में जंगली जानवर पाए जाते हैं। इनमें राष्ट्रीय पक्षी मोर भी शामिल हैं। मोर ...