Gridih News: बगोदर: मोबाइल टावर से मशीन चोरी करनेवाले दो चोर गिरफ्तार, दो फरार
गिरडीह, अगस्त 23 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। मोबाइल टावर से महंगी मशीन चोरी करनेवाले गिरोह के दो शातिर चोरों को बगोदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार रात बगोदरडीह ओवरब्रिज के पास स्थित मोबाइल टावर में चोरी करने के लिए चार चोर काली स्कॉर्पियो से पहुंचे थे। दो चोर स्कॉर्पियो में बैठकर निगरानी कर रहे थे, जबकि दो टावर पर चढ़कर मशीन खोल रहे थे। पहले से निगरानी कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख टावर पर चढ़े दोनों चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर खेत की ओर भाग निकले। पुलिस ने पीछा भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर स्कॉर्पियो में बैठे दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- Godda News: हाईवा की बैटरी चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार एसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार चोरों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.