Gridih News: बगोदर: तीसरे दिन अड़वारा में योग कार्यशाला का आयोजन
गिरडीह, अगस्त 19 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन बगोदर के तत्वावधान में बुधवार को अड़वारा पंचायत सचिवालय भवन में एक दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. प्रशांत कुमार कुंदन, प्रो. डॉ. लक्ष्मी खेमलाल महतो, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. ऋषभ कुमार आदि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में महाविद्यालय के स्वयंसेवकों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। स्वयंसेवकों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. प्रशांत कुंदन ने करो योग रहो निरोग का संदेश देते हुए दैनिक जीवन में योग को अपनाने पर बल दिया। प्रो. डॉ. लक्ष्मी खेमलाल महतो ने बच्चों और ग्रामीणों को विभिन्न योग आसन सिखाए और उनके लाभों के बारे में जानकारी दी। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.