Gridih News: बगोदर: असमाजिक तत्वों ने की बाबा साहेब की अंगूली खंडित
गिरडीह, अगस्त 16 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के औंरा पंचायत अंतर्गत दामा गांव में असमाजिक तत्वों के द्वारा संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार 14 अगस्त शुक्रवार की रात असमाजिक तत्वों ने प्रतिमा से छेड़छाड़ की, जिससे प्रतिमा की अंगुली खंडित हो गई और वह मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार को ग्रामीणों ने बगोदर थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत की। शनिवार की रात ग्रामीणों ने मशाल जुलूस निकालकर घटना पर विरोध जताया और दोषियों की त्वरित गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इधर रविवार को एसआई आनंद कच्छप गांव पहुंचकर घटना का जायजा लिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.