Gridih News: बंशीधर मंदिर में धूमधाम से मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
गिरडीह, अगस्त 31 -- Gridih News: अजय भंडारी, पीरटांड़। जिले के ऐतिहासिक गांव पालगंज में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धार्मिक एवं पौराणिक परंपरा के अनुसार मनाई जायेगी। राजतंत्र काल से ही पालगंज में स्थित अतिप्राचीन बंशीधर मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाई जाती है। पालगंज में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में मथुरा व वृंदावन धाम की झलक देखने को मिलती है। इस वर्ष भी पालगंज में वृंदावन धाम और मथुरा की तर्ज पर धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। बतला दें कि पालगंज स्थित अतिप्राचीन बंशीधर मंदिर ऐतिहासिक व धार्मिक परंपरा का प्रमुख केंद्र माना जाता है। इसे 652 वर्ष पुराना बताया गया है। बंशीधर मंदिर क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का प्रतीक के रूप में अपनी अलग पहचान है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.