गिरडीह, अक्टूबर 11 -- Gridih News: गावां। गावां प्रखंड में शनिवार को एसआईआर बैठक को लेकर क्षेत्र भ्रमण के दौरान 20 सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने सेरुआ पंचायत में दोपहर 1:10 बजे आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद पाया। इस पर उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां को फोन कर व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया। इसके बाद डाबर जाने के क्रम में दोपहर 1:15 बजे उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सिमरापाताल भी बंद मिला। उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से शिक्षा विभाग के बीपीओ राजेंद्र मंडल को विद्यालय की स्थिति दिखाई। अध्यक्ष के अनुसार, विद्यालय में एक भी बच्चा मौजूद नहीं था। उन्होंने विद्यालय के दरवाजे, खिड़कियों, शौचालय और रखरखाव की स्थिति का भी जायजा लिया। अजय कुमार सिंह ने विद्यालय में ब...