Gridih News: बंद घर का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी
गिरडीह, अगस्त 21 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के असको गांव में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने छोटन राय के घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ित परिवार में मातम का माहौल है। पीड़ित परिवार की महिला ने गुरुवार को बताया कि रात में सभी लोग अपने कमरे में सो रहे थे। जिस कमरे में बक्सा रखा था उसमें कोई नहीं था और बाहर से ताला लगा था। चोरों ने उसी कमरे के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के चेन, कंगन, अंगूठी, लॉकेट, पायल सहित अन्य जेवरात और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी चोरी इस संबंध में छोटन राय के भतीजे दिगम्बर राय ने देवरी थाना में आवेदन देकर घटना की शिकायत दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.