Gridih News: फोरलेन मार्ग का नाम दिवंगत सुदिव्य के नाम करने की मांग
गिरडीह, अक्टूबर 22 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमेटी गिरिडीह के अध्यक्ष सतीश कुमार केडिया ने गिरिडीह उपायुक्त को एक पत्र सौंपकर नवनिर्मित फोरलेन मार्ग का नाम दिवंगत पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार के नाम पर रखने की मांग की है। पत्र में सतीश केडिया ने कहा कि पूर्व मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार का गिरिडीह जिले के सर्वांगीण विकास में अविस्मरणीय और महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हाल ही में हुए उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि गिरिडीह-पचंबा नवनिर्मित फोरलेन मार्ग का नामांकरण स्व. सुदिव्य कुमार के नाम पर किया जाए। इसके साथ ही, कांग्रेस ने पचंबा चौक पर एक उचित स्थान चिह्नित कर स्व. सुदिव्य कुमार की प्रतिमा स्थापित करने का भी आग्रह किया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.