गिरडीह, अक्टूबर 8 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंगरोडीह स्थित भारद्वाज स्टील प्राइवेट लिमिटेड में काम करने वाले एक मजदूर की संदिग्ध मौत हो गयी है। मृतक हीरोडीह थाना क्षेत्र के बेरिया निवासी 58 वर्षीय होरील पंडित पिता स्व. विष्पत पंडित है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने बताया कि गुरूवार की सुबह साढ़े आठ बजे सूचना मिली थी कि भारद्वाज स्टील में काम करने वाले होरील पंडित नामक मजदूर खाना खाकर सोने गया था। इस दौरान उसे वोमिटिंग हुआ। इसके बाद फैक्ट्री के स्टाफ उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये। सदर अस्पताल में चिकित्सक ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मजदूर के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले को लेकर य...