Gridih News: फुटबॉल प्रतियोगिता में लुसियो टीम बनी विजेता
गिरडीह, अक्टूबर 26 -- Gridih News: पीरटांड़, प्रतिनिधि। पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन पंचायत अंतर्गत बगदहा फुटबॉल मैदान में रेनबो स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। फाइनल मुकाबाला रुनुझुनू फुटबॉल टीम और लुसियो टीम के बीच खेला गया। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लुसियो टीम ने रुनुझुनू फुटबॉल टीम को हराकर खिताब पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में समाजसेवी बिनोद सिन्हा के प्रतिनिधि के रूप में प्रकाश श्रीवास्तव, अमर तुरी, हीरा प्रसाद और झरीलाल महतो शामिल हुए। अतिथियों के बगदहा फुटबॉल मैदान पहुंचने पर आयोजन समिति की ओर से पारंपरिक वाद्य यंत्र मांदर की थाप के साथ उनका स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- Gridih News: दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.