Gridih News: फुटबॉल टूर्नामेंट में बरमसिया ने जीता खिताब
गिरडीह, सितम्बर 28 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत के मोहनपुर गांव स्थित खेल मैदान में रविवार को एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मैच शुरु होने के पूर्व गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक और पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जितेन्द्र मंडल ने संयुक्त रुप से फीता काटकर और फुटबॉल को किक मारकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान दोनों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। टूर्नामेंट का पहला मैच राजेश एफसी और विनोद इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें राजेश एफसी की टीम विजयी रही। टूर्नामेंट का फाइनल मैच पीबीएफसी और बरमसिया के बीच खेला गया। पेनाल्टी शूट से बरमसिया की टीम 4-3 से विजयी रही और खिताब पर कब्जा जमा लिया। मौके पर गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक, रमेश मुर्मू, विष्णु किस्कू ने विजेता और उपविजेता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.