Gridih News: फार्म प्रोसेसिंग व नोटिस वितरण का प्रशिक्षण
गिरडीह, अगस्त 22 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी स्थित प्रखंड सभाकक्ष में शुक्रवार को अंचलाधिकारी श्यामलाल मांझी एवं बीडीओ कुमार बंधु कच्छप की उपस्थिति में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमे गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत कर्मियों को फार्म प्रोसेसिंग और नोटिस वितरण की जानकारी देते हुए छूटे हुए वोटरों का दावा-आपत्ति प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। अंचलाधिकारी श्यामलाल मांझी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान सुपरवाइजर एवं बीएलओ को फार्म प्रोसेसिंग तथा नोटिस वितरण की विस्तृत जानकारी दी गई है। दावा-आपत्ति के दौरान मतदाताओं को लगनेवाले दस्तावेजों की जानकारी दी गई। बताया कि जिन मतदाताओं का नाम एसडीडीएफ सूची में आया है, वे अपना नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल करवाने के लिए दावा-आपत्ति जमा करें। मौके पर बीपीआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.