Gridih News: फाइलेरिया को लेकर नाइट सर्वे कार्यक्रम संपन्न
गिरडीह, अक्टूबर 29 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के मानिकबाद गांव में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मंगलवार रात नाइट ब्लड सर्वे (एनबीएस) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के लोगों को फाइलेरिया की जांच के महत्व और संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया महेश कुमार वर्मा ने किया। बताया गया कि नाइट ब्लड सर्वे का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में फाइलेरिया संक्रमण की स्थिति का पता लगाना, माइक्रोफाइलेरिया की मौजूदगी का आकलन करना और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाना है। सर्वे के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों के रक्त के नमूने एकत्र किए। बताया कि फाइलेरिया के परजीवी माइक्रोफाइलेरिया की पहचान के लिए रात में रक्त का नमूना लेना अधिक उपयुक्त होता है। मौके पर मुखिया महेश कुमार वर्मा, मल्टीपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.