Gridih News: फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर रात्रि रक्त पट संग्रह
गिरडीह, अक्टूबर 14 -- Gridih News: बेंगाबाद प्रखंड के चपुआडीह पंचायत के चपुआडीह एवं मुंडहरी गांव में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिवसीय रात्रि रक्त पट संग्रह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बेंगाबाद की मेडिकल टीम द्वारा चलाया जा रहा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पर्यवेक्षण में चल रहे इस कार्यक्रम के बारे में बताया गया कि यह जांच रात में ही होती है, क्योंकि फाइलेरिया के जीवाणु मानव शरीर के रक्त में रात में ही सक्रिय रहते हैं। रात में नमूना लेने पर जांच का रिजल्ट सही रूप में आता है। टीम में एमटीएस संजीव कुमार, बीपीडब्लू मो. एहसान, गौरव, अखिलेश, प्रभात रंजन, राजेश रंजन, संजय यादव, संतू बाबू, अशोक कुंवर, लालु यादव, राजेश कुमार, मो. रिजवान अंसारी, सुरेंद्र मंडल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.