Gridih News: फांसी के फंदे में लटका मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
गिरडीह, जुलाई 3 -- Gridih News: देवरी/हीरोडीह, हिटी। हीरोडीह थाना क्षेत्र के मंडरो (बरवाबाद) में गुरुवार को जमुआ के एकतारा गांव निवासी परमेश्वर दास की पत्नी आलता देवी (30) का फंदे से झूलता हुआ शव पाया गया। महिला का शव मिलने से वहां कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गयी। इस संबंध में बताया गया कि परमेश्वर दास ने आलता के साथ प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से मंडरो बाजार में किराए के कमरे में दोनों पति-पत्नी रह रहे थे। बताया गया कि परमेश्वर दास जमुआ थाना क्षेत्र के एकतारा गांव के रहनेवाले हैं। लेकिन प्रेम विवाह के कारण वह पत्नी आलता देवी (30) व अपने दो छोटे बच्चों के साथ हीरोडीह थाना क्षेत्र के मंडरो में किराए के मकान में रहते थे। पत्नी सिलाई का कार्य कर अपने परिवार का सहयोग करती थी। मृतका का मायका देवघर के मधुपुर बताया गया है। यह भी पढ़ें- माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.