गिरडीह, जुलाई 10 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। फसल चरने के मामूली विवाद ने बुधवार को झलकडीहा पंचायत में हिंसक रुप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष की महिला को दुकान से घसीट कर पीटने और लूटपाट का आरोप लगा है, वहीं दूसरे पक्ष ने भी फसल नुकसान और मारपीट की शिकायत की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कर एक आरोपी मो जहीर के पुत्र मो जहिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बतला दें कि ग्राम पंचायत झलकडीहा में बुधवार दोपहर फसल चरने के सवाल पर हुए विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। इस मामले में पीड़िता रिंकु मंडल की पत्नी गुड़िया देवी के आवेदन पर बेंगाबाद थाना में कांड संख्या 118/2026 दर्ज किया गया है। मामले में आठ लोगों को नामजद किया गया है। गुड़िया देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि मो सफाउज, मो आरिफ, मो र...