Gridih News: फरार वारंटी को जेल भेजा
गिरडीह, जुलाई 4 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद पुलिस ने फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। फरार वारंटी भैरव रजक पिता जागो रजक बेंगाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा का रहनेवाला है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फरार वारंटी को घाघरा स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। भैरव रजक के विरुद्ध न्यायालय से जीआर नंबर 376/26 के तहत वारंट निर्गत है। वारंट निकलने के बाद से पुलिस लगातार उसकी खोजबीन में जुटी हुई थी। इसी बीच गुरुवार की रात उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.