Gridih News: फरार इनामी नक्सली संतोष महतो के घर पर चिपकाया इश्तेहार
गिरडीह, जुलाई 11 -- Gridih News: पीरटांड़, प्रतिनिधि। बोकारो पुलिस ने लंबे समय से फरार इनामी नक्सली संतोष महतो के घर पर इश्तेहार चस्पा किया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार के माध्यम से इनामी नक्सली को न्यायालय में उपस्थित होने की सूचना सार्वजनिक की है। उपस्थित नहीं होने की स्थिति में विधिसम्मत कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी। बताया जाता है कि पारसनाथ क्षेत्र के कई इनामी नक्सली लंबे समय से फरार चल रहे हैं। इनामी नक्सलियों के खिलाफ गिरिडीह समेत राज्य के विभिन्न जिले के नक्सल कांडों में नामजद अभियुक्त हैं। फरार इनामी नक्सलियों के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। इनामी नक्सलियों की धर पकड़ के लिए पुलिस भी लगातार प्रयासरत हैं। लंबे समय से फरार 15 लाख के इनामी नक्सली खुखरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंभरा निवासी संतोष महतो उर्फ संजय उर्फ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.