गिरडीह, सितम्बर 8 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। गिरिडीह न्यायालय ने सरिया थाना कांड संख्या 90/2026 के तीन आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में उपस्थित होने के लिए उद्घोषणा (इश्तेहार) जारी किया है। इसके आलोक में सोमवार को पोखरियाडीह स्थित घर में सरिया पुलिस ने चिपका दिया है। यह आदेश न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, गिरिडीह की अदालत से दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 82 के तहत जारी किया गया है। न्यायालय द्वारा जारी उद्घोषणा में आरोपी पवन मंडल, श्रवण मंडल, रेणू देवी एवं दोनों के पिता छोटू मंडल को मामले में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। न्यायालय के आदेश में कहा गया है कि आरोपी के विरुद्ध वारंट जारी होने के बावजूद वह न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहा है। इस...