गिरडीह, अगस्त 26 -- Gridih News: खोरीमहुआ। घोड़थम्भा ओपी कांड संख्या 238/24, दिनांक 6 अक्टूबर 2024 के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त सुनील साव, पिता भीखन चंद साव, निवासी बदडीहा, डुमरडीहा पंचायत, घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र के विरुद्ध गिरिडीह न्यायालय द्वारा इश्तेहार अधिपत्र जारी किया गया है। न्यायालय से जारी इश्तेहार अधिपत्र प्राप्त होने के बाद सोमवार की देर शाम घोड़थम्भा ओपी पुलिस ने नियमानुसार इसकी तामिला कराई। पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में ढोल-नगाड़े बजाकर मुनादी कराई और इश्तेहार की प्रतियां सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कीं। पुलिस के अनुसार इश्तेहार की एक प्रति न्यायालय के मुख्य द्वार पर, दूसरी फरार अभियुक्त के घर के मुख्य दरवाजे पर तथा तीसरी प्रति गांव के मुख्य चौक पर विधिवत चस्पा की गई। यह भी पढ़ें- ...