Gridih News: फतेहपुर में दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक
गिरडीह, अक्टूबर 6 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के फतेहपुर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार को कमेटी के सदस्यों एवं ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गापूजा महोत्सव को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से रामनारायण सिंह को पूजा समिति का अध्यक्ष तथा रामशरण सिंह को संरक्षक मनोनीत किया गया। बैठक में 11 अक्टूबर को कलश स्थापना के साथ नवरात्र पूजा का शुभारंभ करने एवं कलश स्थापना के दिन से प्रतिदिन शाम सात बजे से रात नौ बजे तक मां दुर्गा के दरबार में भजन-कीर्तन का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही बताया कि 21 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से किया जाएगा। मौके पर ब्रजेश गिरि, प्रेमचन्द राय, रामदुलार राय, सरोज कुमार, बिपिन कुमार गिरि, जितेन्द्र कुमार, रामलखन सिंह, गोपाल राम, कैलाश गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.