Gridih News: प्रेम प्रसंग के शक में पति ने की पत्नी की हत्या
गिरडीह, जुलाई 6 -- Gridih News: पीरटांड़, प्रतिनिधि। प्रेम प्रसंग के शक में पति द्वारा पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना पीरटांड़ थाना क्षेत्र के हरकटवा गांव की है। रविवार देर शाम को पीरटांड़ थाना क्षेत्र के चिरकी-पलमा पथ स्थित हरकटवा नदी के पास पुलिस ने घास से ढका एक नवविवाहिता का शव बरामद किया था। प्रेम प्रसंग के शक में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर शव को नदी किनारे ठिकाने लगा दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार हरकटवा नदी किनारे शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की पहचान के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ में मृतका के पति मुन्नाल किस्कू ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आबिद खान ने बताया कि भवनपुर निवासी शिवलाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.