गिरडीह, जुलाई 24 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। अपने दो मासूम बच्चों को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता गुरुवार को गिरिडीह वापस लौटी। गिरिडीह लौटने के बाद प्रेमी युगल ने मुफस्सिल थाना में आत्मसमर्पण कर दिया तथा पुलिस को बताया कि दोनों बालिग हैं और दोनों साथ में रहना चाहते हैं।

विवाहिता और प्रेमी का भागना प्रेमी युगल भाग कर महाराष्ट्र के पुणे चले गये थे। विवाहिता के भाई द्वारा इस संबंध में मुफस्सिल थाना में विवाहिता को बच्चों समेत भगा ले जाने को लेकर शिकायत की गई थी। मामले को मुफस्सिल पुलिस ने गंभीरता से लिया और पूरे मामले की पड़ताल कर विवाहिता एवं उसके दोनों बच्चों तथा उसके प्रेमी का पता लगा लिया। इसके बाद मुफस्सिल पुलिस के दबाव में प्रेमी युगल पुणे से वापस गिरिडीह लौटे। विवाहिता के दो लड़के हैं। दोनों की उम्र क्रमश: 7 एवं 5 व...