Gridih News: प्रेमिका से मिलने आए युवक को पकड़ पेड़ से बांधा
गिरडीह, अक्टूबर 5 -- Gridih News: गावां (गिरिडीह), प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के झाराढाब गांव में शनिवार रात शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे बिहार के नवादा जिले के बिशनपुर गांव के एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बताया जाता है कि युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और पूछताछ की। घटना के दौरान किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना गावां पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर थाना ले आई। इधर, पेड़ से बांधकर पूछताछ किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि पुलिस ने दोनों से पूछताछ करने के बाद समझा-बुझाकर उनके परिजनों के साथ घर भेज दिया। मामले को लेकर पुलिस की ओर से किसी तरह की प्राथमिकी दर्ज कराए जाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.