Gridih News: प्रसूता को चार किमी तक खटिया पर ढोकर सड़क तक पहुंचाया
गिरडीह, जुलाई 12 -- Gridih News: पीरटांड़। पारसनाथ पहाड़ की तराई में बसे आदिवासी बहुल गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। पक्की सड़क के अभाव में खटिया एम्बुलेंस मरीजों के लिए सहारा बन रहा है। शनिवार को बांध पंचायत के तराई गांव कुरुवाटांड़ तक सड़क के अभाव में प्रसूता महिला को ग्रामीणों की मदद से खाट (खटिया) पर ढोकर मुख्य सड़क तक लाना पड़ा है। दो माह के भीतर दोबारा इस प्रकार की तस्वीर सामने आने से विकास के दावों की पोल खुल रही है। समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने एक बार फिर गांव तक पक्की सड़क की मांग दुहराई है। बताया जाता है कि शनिवार को उत्तरी पारसनाथ क्षेत्र के कुरुवाटांड़ गांव में प्रसव पीड़ा से तड़प रही लुगू टुड्डू पति संतोष मुर्मू को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को खटिया का सहारा लेना पड़ा। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सड़क खराब होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.