गिरडीह, अगस्त 11 -- Gridih News: बेंगाबाद। के.एन. बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बेंगाबाद में मंगलवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ग्रुप-ए ने 12 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं ग्रुप-बी ने 11 अंकों के साथ द्वितीय और अन्य ग्रुप 4 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा। वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय शिक्षक टेक्नोलॉजी से ज्यादा जरूरी है, रखा गया था। इसमें पक्ष में बोलने वाली टीम विजेता घोषित की गई।

प्रतियोगिताओं के उद्देश्य इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजीत कुमार सिंह ने कहा कि प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य छात्रों के ज्ञान की परख करना, सीखने को रोचक बनाना और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देना है। इससे सामान्य ज्ञान, स्मरण शक्ति और ...