Gridih News: प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण
गिरडीह, अगस्त 8 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय गिरिडीह में शुक्रवार को बीएड एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं के बीच मूल प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने सभी प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण पूरा कर आप सभी एक अच्छे शिक्षक के रूप में विभिन्न विद्यालयों में योगदान दें और महाविद्यालय का नाम रोशन करें। उन्होंने सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में डॉ. कौशल राज, डॉ. ओमप्रकाश राय, डॉ. शमां परवीन, प्रो. राजकिशोर प्रसाद, प्रो. धर्मेंद्र मंडल, प्रो. पोरस कुमार, प्रो. बृजमोहन कुमार, प्रो. सोमा सूत्रधर, राजेश, पूजा, कृष्णा, प्रियेश सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- सुघरी में प्रशिक्षुओं की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.