Gridih News: प्रशिक्षित महिलाओं को बैंक से मिलेगी मदद : मैनेजर
गिरडीह, अक्टूबर 28 -- महिलाओं को साड़ी निर्माण का प्रशिक्षण Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत बेरहाबाद में नाबार्ड के सौजन्य से आइडिया संस्था द्वारा तीस एसएचजी महिलाओं को बीस दिवसीय साड़ी निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक चितरडीह के बैंक मैनेजर निशित कुमार सिन्हा ने प्रशिक्षण केन्द्र का विजिट किया और महिलाओं का मार्गदर्शन किया। महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को बैंक से स्वरोजगार के लिए ऋण दिया जाएगा। महिलाओं को प्रशिक्षण लेते हुए देखकर बैंक मैनेजर ने खुशी जताई और कहा कि महिलाओं को मदद के लिए बैंक तैयार है। सिन्हा ने कहा कि महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार करके आत्मनिर्भर बन सकती हैं। स्थानीय मुखिया सोनी कुमारी ने कहा कि महिलाएं मन लगाकर प्रशिक्षण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.