Gridih News: प्रशस्त ऐप पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
गिरडीह, सितम्बर 9 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में बुधवार को प्रशस्त ऐप पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से रिसोर्स टीचर सह फिजियोथेरेपिस्ट आदित्य कुमार मंडल ने विद्यालय के आचार्यों एवं दीदी को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि प्रशस्त ऐप एनसीईआरटी की ओर से दिव्यांगता के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान के लिए विकसित किया गया है। इसके माध्यम से 21 प्रकार की दिव्यांगताओं की समय पर पहचान कर बच्चों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलती है। प्रशिक्षण के दौरान ऐप इंस्टॉल करने, बच्चों का प्रोफाइल तैयार करने तथा स्क्रीनिंग चेकलिस्ट भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। आचार्यों ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानाचार्य आनंद क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.