गिरडीह, अगस्त 31 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम अटकाडीह पारटांड़ निवासी प्रवासी श्रमिक रामेश्वर दास दुबई में कार्यरत थे। टूरिस्ट वीजा की अवधि समाप्त हो जाने के कारण उन्हें दुबई के स्थानीय प्रशासन द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर आई है, जिससे परिजन काफी चिंतित हैं। मामले की जानकारी मिलते ही बगोदर विधानसभा के झामुमो नेता शत्रुध्न प्रसाद मंडल सोमवार को अटकाडीह पारटांड़ पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडल ने गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव एवं भारतीय दूतावास से संपर्क कर प्रवासी श्रमिक रामेश्वर दास की सुरक्षित एवं शीघ्र वतन वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। इस पर अधिकारियों की ओर से आश्वासन दिया गया है कि ...