गिरडीह, अगस्त 2 -- Gridih News: बिरनी। बिरनी प्रखंड के खेदवारा पंचायत अंतर्गत बेराहीटांड़ गांव निवासी प्रवासी मजदूर बाबूलाल मरांडी का शव शनिवार को उनके पैतृक गांव पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शव के गांव पहुंचने के बाद भाकपा माले की टीम ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। परिजनों के अनुसार बाबूलाल मरांडी महाराष्ट्र में रहकर मजदूरी करते थे। 30 जुलाई को वे ट्रेन से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान महाराष्ट्र सीमा के तुन्सर रेलवे स्टेशन के समीप सफर के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद शनिवार को उनका शव गांव लाया गया, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। यह भी पढ़ें- Ranchi News: तेलंगाना में रनिया के मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ घटना की सूचना मिलते ही भाकपा माले की ट...