गिरडीह, जुलाई 10 -- Gridih News: डुमरी। डुमरी प्रखंड में जन्म, मृत्यु एवं अन्य प्रमाण पत्रों को जारी करने में हो रही लंबी देरी को लेकर जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी ने अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र भेजकर शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने लंबित आवेदनों की प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन कराने तथा पूरे मामले की जांच कराने का आग्रह किया है। सुनीता कुमारी ने कहा कि प्रखंड में सैकड़ों आवेदक एक वर्ष से अधिक समय से जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इसके कारण विद्यार्थियों के नामांकन, प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन, पासपोर्ट बनवाने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, पेंशन और बैंकिंग सहित कई आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Firozabad News: निगम में प्रमाण पत्रों के लिए महीनों से भटक रहे दर्जनों आवेदनकर्ता लोगों को बा...