गिरडीह, सितम्बर 11 -- Gridih News: गिरिडीह। डीएवी बीएड कॉलेज में पास आउट विद्यार्थियों को मार्कशीट, प्रोविजनल, माइग्रेशन एवं टीसी प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के लिए कथित रूप से शुल्क लिए जाने की शिकायत को लेकर अभाविप के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कॉलेज परिसर पहुंचकर आपत्ति जताई। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रबंधन से शुल्क वसूली की प्रक्रिया एवं इसकी वैधता स्पष्ट करने की मांग की। परिषद कार्यकर्ता अनीश रॉय ने कहा कि विद्यार्थियों से आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज उपलब्ध कराने के नाम पर शुल्क लिए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबंधन को सभी प्रकार के शुल्क का स्पष्ट विवरण विद्यार्थियों के समक्ष रखना चाहिए, ताकि किसी तरह की भ्रम की स्थिति नहीं रहे। कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य से वार्ता की मांग की। इस दौरान कॉलेज के कर्मचारियों से ...