गिरडीह, अगस्त 1 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के प्लस टू प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय अहिल्यापुर में शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्य मोहन हाजरा की अध्यक्षता और पर्यवेक्षक किशोर कुमार की निगरानी में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। ग्रामीणों की सर्वसम्मति से तनुजा देवी को अध्यक्ष और किरण कुमारी को उपाध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव गौरव कुमार सहित अन्य शिक्षक और शिक्षिका उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...