गिरडीह, अक्टूबर 5 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। दुधीटांड़ में रविवार को प्रखर नागरिक मंच (प्रनाम) की अहम बैठक समाजिक संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष मीना देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन का पुनर्गठन कर बूथ, पंचायत एवं प्रखंड स्तरीय कमेटी के पदाधिकारियों का चयन किया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: दांगी समाज के संगठन का विस्तार, एकजुटता का संकल्पसंगठन का विस्तार संगठन के संरक्षक सुनील यादव के नेतृत्व में संगठन का विस्तार किया गया। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के 306 वार्डों के लिए वार्ड स्तरीय कमेटी और 31 पंचायत समिति सदस्यों के आधार पर 31 पंचायत स्तरीय समिति गठित की गई। साथ ही बेंगाबाद प्रखंड कमेटी का भी पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष के रूप में अजीत कुमार उर्फ गोलू, सचिव धीरज यादव, कोषाध्यक्ष भागीरथ य...