गिरडीह, अक्टूबर 30 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के कुसैया स्थित जागृति एफपीसी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) उत्सव कार्यक्रम का वेबकास्ट आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बीपीएम प्रमोद झा के दिशा-निर्देश में एफपीसी के सीईओ रुपश्री कुमारी एवं अकाउंटेंट विजय कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। वेबकास्ट में एफपीसी के शेयरधारकों (शेयर होल्डर) के साथ विलेज पंचायत के सभी सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को केंद्र सरकार की योजनाओं, कृषि से जुड़ी जानकारियों तथा किसान हित में संचालित कार्यक्रमों से अवगत कराना था। इस अवसर पर मदन वर्मा, बालेश्वर सिंह, आमिष वर्मा, मुशर्रत प्रवीण सहित अन्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Kodarma ...