गिरडीह, जुलाई 28 -- Gridih News: रेम्बा, प्रतिनिधि। यूं तो जमुआ प्रखंड के प्रमुख व्यावसायिक मंडी रेम्बा के मुख्य मार्ग में गंदे जल की निकासी आम बात हो गई है लेकिन बरसाती जल के जमाव ने लोगों के सब्र का बांध तोड़ दिया। जनप्रतिनिधियों से जब नाली निर्माण की आस टूट गई तो मजबूरन व्यवसायियों ने अपनी-अपनी दुकान के सामने की नाली की सफाई शुरू कर दी।

नाली निर्माण की मांग गणेश मंडप पथ से जुड़े पीसीसी पथ पर मुख्य चौक में बरसाती जल जमा हो जाने के कारण लोगों को भारी फजीहत होती थी। पंचायत के मुखिया, जमुआ की विधायक तथा कोडरमा की सांसद से लोगों को उम्मीद थी की मुख्य मार्ग में नाली अवश्य बनेगी लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी लोगों की यह आस पूरी नहीं हो सकी।

सफाई का काम जानकारी के मुताबिक हार्डवेयर व्यवसायी गोविन्द गुप्ता, होटल संचालक मनीष गुप्ता, किराना व...